कार पर पलटा धान लोड ट्रक, रायपुर में पति-पत्नी समेत तीन की मौत

कार पर पलटा धान लोड ट्रक, रायपुर में पति-पत्नी समेत तीन की मौत
रायपुर (चैनल इंडिया)। राजधानी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रविवार देर रात विधानसभा थाना क्षेत्र में धान लोड ट्रक एक कार के ऊपर पलट गया, जिसमें दबकर कार सवार पति-पत्नी और ड्राइवर की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों के शव को बाहर निकाला गया। इधर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है।
विधानसभा थाना क्षेत्र के नरदहा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब धान लोड ट्रक कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के पलटते ही कार बुरी तरह से चपट गई और उसमें सवार पति-पत्नी और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कड़ी मशक्कत से तीनों शव को कार से बाहर निकाला गया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों की पहचान तिल्दा में रहने वाले पति-पत्नी राजकुमार शर्मा और पद्मा शर्मा के साथ कैब ड्राइवर प्रवीण साहू के रूप में की गई है। राजकुमार का बड़ा बेटा मनोज शर्मा पूणे महाराष्ट्र में काम करता है और वहीं उसका छोटा बेटा मनीष शर्मा रियल स्टेट का काम देखता है। बताया जा रहा है कि राजकुमार 10 फरवरी से अस्पताल में भर्ती थे और बाइपास सर्जरी के बाद घर लौटने की जिद कर रहे थे।
रविवार रात को जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, तो मनोज ने पूणे से ही उनके लिए कैब बुक की। रविवार रात में राजकुमार अपनी पत्नी और कैब ड्राइवर के साथ तिल्दा लौट रहे थे, तभी रात साढ़े 8 बजे के आसपास नरदहा में ष्ठक्कस् स्कूल के पास धान लोड ट्रक ने कार को ओवर टेक करने की कोशिश की और इतने में ट्रक का लॉकिंग हुक (पट्टा) टूट गया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर किनारे में चल रही कार के ऊपर पलट गया।