इंटक श्रमिक सदन में डाक जीवन बीमा पर संगोष्ठी, कर्मचारियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

इंटक श्रमिक सदन में डाक जीवन बीमा पर संगोष्ठी, कर्मचारियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

किरंदुल से साहिल गुप्ता की रिपोर्ट 
किरंदुल। इंटक श्रमिक सदन, गांधी भवन किरंदुल में 01 फरवरी 2026 को मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए डाक जीवन बीमा (Postal Life Insurance – PLI) विभाग द्वारा एक ज्ञानवर्धक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को सुरक्षित भविष्य हेतु उपलब्ध बीमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा।

संगोष्ठी के दौरान डाक विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों को डाक जीवन बीमा की विभिन्न योजनाओं, कम प्रीमियम में अधिक सुरक्षा, आकर्षक बोनस, सरल प्रक्रिया एवं क्लेम निपटान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना केंद्र एवं राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों तथा अन्य पात्र संस्थानों के कर्मचारियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।

इस अवसर पर डाक विभाग के अधिकारियों ने श्रम संघ के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए. के. सिंह का अल्प समय में इस उपयोगी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने भी योजना को भविष्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

संगोष्ठी में डेवलपमेंट ऑफिसर तरुण सारथी, प्रभारी पोस्टमास्टर अजीत कुमार, कर्मचारी दामोदर गौड़ा एवं डाक सहायक नागेंद्र कुमार सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को कर्मचारियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की