राजिम कुंभ में नन्हे रुद्र की याददाश्त ने सबको किया हैरान, एक बार में कंठस्थ करता है सब कुछ
राजिम कुंभ पहुँचा प्रतिभाशाली बालक रुद्र शर्मा, कलेक्टर बनने का है सपना
राजिम। कुंभ कल्प मेले में प्रतिदिन एक से बढ़कर एक दृश्य देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार को अपनी मां पायल शर्मा के साथ राजिम मेला घूमने के लिए पहुंचे 6 वर्षीय रूद्र शर्मा की काबिलियत को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। छोटी उम्र में इतनी जानकारी तो बड़े उम्र के लोग भी नहीं रखते हैं। लोग एक कान से सुनते हैं और दूसरे से भूल जाते हैं लेकिन इस छोटे से बच्चे की मेमोरी पावर की हर कोई तारीफ कर रहा था।
मीडिया सेंटर में जब उनसे मुलाकात की गई तो मां ने जो पूछा रुद्र फटाफट बताते ही रहे। प्रदेश से लेकर देश में हो रहे हलचल, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के संबंध में जानकारी, आईएएस-आईपीएस टॉप के अधिकारियों के नाम, प्रसिद्ध लेखक, इसके अलावा मीर अली मीर की नंदा जही का रे... गाना गाकर सुनाया। वह संस्कृत में श्लोक तथा अंग्रेजी फर्राटेदार बोल रहा था। रुद्र की प्रतिभा 5 साल की उम्र में ही देखने को मिल रही थी।
माँ ने बताया कि वह अभी क्लास वन में पढ़ाई कर रहा है। इन्हें मुनगा भाजी खाना बहुत पसंद है। आम दिनचर्या में रात्रि 9 बजे सो जाता है तथा सुबह को 7 बजे उठकर स्कूल के लिए रेडी होता है। खास बात यह है कि यह मोबाइल बिल्कुल नहीं चलाता, वह मोबाइल से दूरी बनाकर रखे हुए हैं। वह पुस्तक पढ़ते हैं और उनकी मां पुस्तक पढ़कर जो सिखाती है उन्हें एक ही बार में कंठस्थ कर लेते हैं। इतनी छोटी सी उम्र में इन्हें राजनांदगांव की रानी, रानी दुर्गावती सम्मान, गोंडवाना समाज से वीर नारायण सम्मान, आर्य रत्न सम्मान हाल ही में मिला है।
कलेक्टर बनने की है इच्छा
इनकी मां बताती है कि बड़े होकर यह जो भी बनना चाहे मैं फुल सपोर्ट करूंगी। वैसे यह बालक कलेक्टर बनने की इच्छा रखते हैं। रुद्र से पूछा गया कि राजिम कुंभ कल्प घूमकर कैसा लग रहा है तब इनका कहना था कि यह भगवान राजीवलोचन और कुलेश्वरनाथ महादेव की धरती है, मैं इनको प्रणाम करता हूं। मां द्वारा डाटने वाले सवाल पर उसने बताया कि मां तो मां होती है थोड़ी देर तक रूठ जाते हैं उसके बाद माँ फिर प्यार और दुलार देती है।

admin 









