Breaking : 25 और 26 को सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्री

Breaking : 25 और 26 को सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्री

सहयोग केंद्र में लगातार हो रहा है कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में प्रदेश सरकार के मंत्री लगतार कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से मुलाकात उनके आवेदनों का निराकरण कर रहे हैं। सहयोग केन्द्र में आवेदनों के निराकरण से कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में भारी उत्साह है।

आगामी 25 फरवरी को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग उपस्थित रहेंगे। इसके अगले दिन 26 फरवरी को प्रदेश की संस्कृति व पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सहयोग केंद्र में समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा मंत्री अमित साहू उपस्थित रहेंगे।