ग्राम पंचायत बोरियाकला में हुआ मनरेगा जागरुकता कार्यक्रम,ग्रामीणों को मिली महत्वपूर्ण जानकारियां
बोरियाकला। ग्राम पंचायत बोरियाकला में मनरेगा योजना को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु एक विशेष बैठक एवं जानकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत बोरियाकला के सरपंच हिमांचल साहू ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर अब “जी राम जी” रखा गया है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सरपंच ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मनरेगा के तहत ग्रामीणों को 100 दिवस का रोजगार देने का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिवस कर दिया गया है। इससे ग्रामीण परिवारों को अधिक दिनों तक रोजगार मिल सकेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मनरेगा के अंतर्गत किए गए कार्यों की भुगतान राशि जल्द ही सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी, जिससे मजदूरों को समय पर मेहनताना मिल सकेगा। भुगतान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं की जाएगी।

admin 









