बस्तर पंडुम 2026: समापन समारोह में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह, जानें उनका पूरा शेड्यूल

बस्तर पंडुम 2026: समापन समारोह में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह, जानें उनका पूरा शेड्यूल

जगदलपुर। बस्तर की गौरवशाली लोक-संस्कृति, परंपराओं और कला के महापर्व 'बस्तर पंडुम 2026' का आज भव्य समापन होने जा रहा है। जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आयोजित इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

इस अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। बस्तर पंडुम का उद्देश्य अंचल की समृद्ध जनजातीय विरासत को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाना है।

अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम (9 फरवरी 2026)

गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास का आज तीसरा दिन है। उनका आज का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार रहेगा:

  • सुबह 10:50 बजे: रायपुर के मेफेयर होटल से एयरपोर्ट के लिए रवानगी।

  • सुबह 11:00 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए विशेष विमान से प्रस्थान।

  • सुबह 11:55 बजे: जगदलपुर एयरपोर्ट पर आगमन।

  • दोपहर 12:10 बजे: लाल बाग मैदान पहुंचेंगे और 'बस्तर पंडुम' के समापन समारोह में शामिल होंगे।

  • दोपहर 02:15 बजे: दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान।

  • दोपहर 02:30 बजे: जगदलपुर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शेड्यूल

मुख्यमंत्री भी इस पूरे कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे:

  • सुबह 11:00 बजे: गृहमंत्री अमित शाह के साथ रायपुर से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

  • दोपहर 12:05 बजे: बस्तर पंडुम के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे।

  • दोपहर 03:25 बजे: जगदलपुर से रायपुर के लिए वापसी।

  • शाम 04:40 बजे: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बस्तर पंडुम के समापन और गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए जगदलपुर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। इस कार्यक्रम में बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के जुटने की संभावना है।