वार्ड 08 मेन मार्केट में नाली निर्माण का भूमिपूजन, 3 लाख की लागत से होगा कार्य

वार्ड 08 मेन मार्केट में नाली निर्माण का भूमिपूजन, 3 लाख की लागत से होगा कार्य

किरंदुल से साहिल गुप्ता की रिपोर्ट 

किरंदुल। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 08 मेन मार्केट में लंबे समय से नाली निर्माण की मांग को देखते हुए सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह द्वारा आरसीसी नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय वार्डवासियों में उत्साह का माहौल रहा तथा उन्होंने इस कार्य के लिए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया।

नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से लगभग 3 लाख रुपये की लागत से पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बरसात के मौसम में लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और बाजार क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्र, नगरपालिका उपाध्यक्ष बाबूलाल सिद्दीकी, वार्ड पार्षद राजकुमार सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कर क्षेत्रवासियों को सुविधा प्रदान की जाएगी।