रायपुर में भारतीय टीम ने किया सबसे बड़ा सफल रन चेज,टी- 20 का दूसरा मुकाबला जीत बनाया नया रिकॉर्ड

रायपुर में भारतीय टीम ने किया सबसे बड़ा सफल रन चेज,टी- 20 का दूसरा मुकाबला जीत बनाया नया रिकॉर्ड

रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया T20 मुकाबला भारत ने शानदार बल्लेबाजी कर अपने नाम किया। भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में लक्ष्य का पीछा किया। ईशान किशन ने 76 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन ठोकते हुए भारत को 15.2 ओवर में ही जीत दिला दी। भारत ने 28 गेंद शेष रहते 209 रन का लक्ष्य हासिल किया, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 प्लस लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी फुल मेंबर टीम की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने 209 रन का लक्ष्य 15.2 ओवर में हासिल कर 28 गेंद शेष रहते न्यूजीलैंड को हराया, जो टी20 में 200+ लक्ष्य का सबसे तेज चेज है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई और नया टी20 रिकॉर्ड अपने नाम किया।