VIP तिराहे के करेंसी टावर में लिफ्ट में फंसीं सीनियर IAS ऋचा शर्मा, आधे घंटे बाद रेस्क्यू

VIP तिराहे के करेंसी टावर में लिफ्ट में फंसीं सीनियर IAS ऋचा शर्मा, आधे घंटे बाद रेस्क्यू

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सीनियर आईएएस अधिकारी Richa Sharma सोमवार सुबह राजधानी स्थित वीआईपी तिराहे के करेंसी टावर में लिफ्ट में फंस गईं। सुबह करीब 6:30 बजे हुई इस घटना में वे लगभग आधे घंटे तक एयरटाइट लिफ्ट के अंदर बंद रहीं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।

काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और उन्हें बाहर निकाला गया। बाहर आने के बाद भी उन्हें सामान्य होने में कुछ समय लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट के अंदर न तो पर्याप्त रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन की व्यवस्था, जिससे उन्हें घबराहट होने लगी और वे रोने भी लगीं। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में इमरजेंसी अलार्म या हेल्पलाइन जैसी कोई सुविधा भी मौजूद नहीं थी।

स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने किसी तरह अपने मोबाइल फोन से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस घटना के बाद बिल्डिंग की सुरक्षा और लिफ्ट में इमरजेंसी सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।