पांच राज्यों में चुनाव का बिगुल ! आज शाम तारीखों का ऐलान
नई दिल्ली (एजेंसी)। चुनाव आयोग आज शाम पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल,असम और पुडुचेरी राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करेगा। बंगाल, असम, तमिलनाडु में 2-2 फेज में और केरल, पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव कराए जाने के आसार हैं।
पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हुए थे। असम में तीन और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी। इन राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल भी अगले कुछ महीनों में खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग के मुताबिक असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल का 23 मई, तमिलनाडु का 10 मई, पश्चिम बंगाल का 7 मई और पुडुचेरी का 15 जून को समाप्त हो रहा है। ऐसे में संभावना है कि 7 मई से पहले इन राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

admin 




