मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में हुआ विशेष पूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में हुआ विशेष पूजन

विधायक अनुज शर्मा संग जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला सेन ने की उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर मुक्तेश्वर शिव मंदिर चरोदा में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान विधायक अनुज शर्मा के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला सेन एवं उनके पति ढीलेन्द्र सेन सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन कर मुख्यमंत्री साय के उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार कार्य कर रही है। सरल, सहज और विनम्र व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है। उन्होंने धरसीवां विधानसभा क्षेत्र की ओर से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला सेन ने कहा कि भगवान मुक्तेश्वर महादेव से प्रार्थना की गई है कि मुख्यमंत्री स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें। उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है और आगे चलकर छत्तीसगढ़ एक विकसित राज्य के रूप में नई पहचान बनाएगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धरसीवां राकेश यादव, मंडल अध्यक्ष विधानसभा सुनील शर्मा, सरपंच चरोदा संगीता पप्पू ध्रुव, नगर पंचायत अध्यक्ष कुरा गोविंद साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।