आईएमए सीजीकॉन के लिए न्योता
रायपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ स्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हेंं 7 व 8 मार्च को श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आईएमए सीजीकॉन 2026 21 वां स्टेट कॉन्फ्रेंस का न्यौता दिया। इस अवसर पर आईएमए छत्तीसगढ़ राज्य शाखा अध्यक्ष एवं चेयरमेन डॉ. अनूप वर्मा, हॉस्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शुक्ला, आईएमए सचिव डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. गंभीर सिंह उपस्थित थे।

admin 









