पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता

Rajesh Munat

पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता

रायपुर। रायपुर पश्चिम से भाजपा के विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत आज अपना जन्मोत्सव मना रहे हैं। इस अवसर पर आज सुबह से ही उनके समता कॉलोनी स्थित निवास पर बधाई देने वाले पहुंच रहे हैं। भाजपा के नेताओं के अलावा रायपुर पश्चिम के मतदाता भी उनके निवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। प. बंगाल के चुनाव प्रचार से राजेश मूणत कल रात ही वापस आए हैं और आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।