नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य फूलो देवी नेताम का राजीव भवन रायपुर में अभिनंदन

नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य फूलो देवी नेताम का राजीव भवन रायपुर में अभिनंदन

रायपुर। नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य फूलो देवी नेताम के रायपुर स्थित राजीव भवन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और राज्यसभा सदस्य बनने पर बधाई दी।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि फूलो देवी नेताम के राज्यसभा सदस्य बनने से प्रदेश की आवाज संसद में मजबूती से उठेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वे छत्तीसगढ़ के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से संसद में रखेंगी।


राजीव भवन में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।