विश्व विजेता भारत : T20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड ऑल आउट, 96 रनों से बड़ी जीत

विश्व विजेता भारत :  T20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड ऑल आउट, 96 रनों से बड़ी जीत

255 रन के विशाल लक्ष्य के सामने 159 पर ढेर हुई कीवी टीम, पूरे देश में जश्न

अहमदाबाद। नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। घरेलू मैदान पर मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।
फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अंदाज में 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। कीवी बल्लेबाज नियमित अंतराल में विकेट गंवाते रहे और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। भारत की कसी हुई गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग ने न्यूजीलैंड की उम्मीदों को जल्दी ही खत्म कर दिया।
भारत की इस बड़ी जीत के साथ ही स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक खुशी से झूम उठे। देश के कई शहरों में भी देर रात तक जश्न मनाया गया, पटाखे फोड़े गए और क्रिकेट प्रशंसकों ने सड़कों पर उतरकर टीम इंडिया की जीत का उत्सव मनाया।