CG Crime : बेमेतरा में भाजपा नेता पर कातिलाना हमला
बेमेतरा (चैनल इंडिया)। खम्हारिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरगा में भाजपा नेता एवं पूर्व सरपंच नोहर साहू पर गांव के वर्तमान सरपंच के पुत्र ने गले पर ब्लेड मारकर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में पीडि़त को तत्काल रायपुर रेफर किया गया है।
भाजपा नेता नोहर साहू गांव में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान देर रात आरोपी युवक ने अचानक उन पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में साहू के गले पर गंभीर चोट आई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला युवक गांव के मौजूदा सरपंच का पुत्र है। किसी पुरानी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है। हमले के बाद भाजपा नेता को तुरंत उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार गले पर गहरा घाव है। वारदात के बाद से आरोपी युवक फरार है। खम्हारिया थाना पुलिस ने धारा-प्रभावित मामला दर्ज कर पीछा तेज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

admin 









