प्रदेश में ठंड की विदाई,अगले 2 दिनों में बदलेगा मिजाज
रायपुर (चैनल इंडिया)। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसका मतलब है कि अब रात के वक्त महसूस होने वाली हल्की ठिठुरन कम हो जाएगी और गर्मी का अहसास बढ़ेगा।
तापमान में अचानक होने वाली इस बढ़ोतरी का सीधा असर छत्तीसगढ़ के किसानों और आम जनजीवन पर पड़ेगा। न्यूनतम तापमान बढऩे से रबी की फसलों पर असर पड़ सकता है, वहीं सुबह-शाम की ठंड कम होने से मौसमी बीमारियों (सर्दी-खांसी) का खतरा भी बढ़ जाता है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में 55 डिग्री पूर्व और 21 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से आज से उत्तर-पश्चिम भारतीय क्षेत्रों में बदलाव दिखेगा, जिसका असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा। अगले चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में और वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे रात की ठंडी हवाएं गायब हो सकती हैं।

admin 









