Raipur : कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी कार में लगी आग,मची अफरा-तफरी

Raipur : कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी कार में लगी आग,मची अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर के सामने सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त कोर्ट के बाहर सामान्य आवाजाही जारी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार से पहले हल्का धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में धुआं तेज लपटों में बदल गया और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।