माना कैम्प कॉलेज भवन निर्माण हेतु ₹4.65 करोड़ स्वीकृत, नागरिकों ने विधायक का जताया आभार

माना कैम्प कॉलेज भवन निर्माण हेतु ₹4.65 करोड़ स्वीकृत, नागरिकों ने विधायक का जताया आभार

रायपुर। माना नगर पंचायत के संजय यादव ने रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि विधायक के अथक प्रयासों से माना कैम्प स्थित महाविद्यालय (कॉलेज) के लिए नवीन भवन निर्माण हेतु ₹4 करोड़ 65 लाख की राशि स्वीकृत कराई गई है।

संजय यादव ने कहा कि इस स्वीकृति से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और बहुत जल्द ही माना कैम्प में सर्व सुविधायुक्त नए महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू होकर पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं माना कैम्प के नागरिकों ने भी विधायक मोतीलाल साहू का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए भवन के निर्माण से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा।