IPL विवाद के बीच BCB का बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेशी टीम

IPL विवाद के बीच BCB का बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत  नहीं आएगी बांग्लादेशी टीम

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत में बड़ा भूचाल आ गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उनकी राष्ट्रीय टीम विश्व कप के मुकाबले खेलने के लिए भारत नहीं आएगी।

विवाद की मुख्य वजह

इस तनाव की शुरुआत तब हुई जब आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा 9.20 करोड़ रुपये में खरीदे गए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई (BCCI) के निर्देश पर टीम से रिलीज कर दिया गया। बांग्लादेश सरकार और बीसीबी ने इसे 'राजनीतिक और सांप्रदायिक नीति' बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।