U-19 वर्ल्ड कप: एरॉन जॉर्ज के तूफानी शतक से भारत 10वीं बार फाइनल में, अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा
नई दिल्ली। हरारे में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने 10वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उजैरुल्लाह नियाजई और फैसल शिनोजादा के शतकों की मदद से 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
जवाब में, भारतीय टीम ने 311 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए आक्रामक शुरुआत की। मैच के हीरो रहे आरोन जॉर्ज ने दबाव भरे पलों में संयम और आक्रामकता का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए 104 गेंदों में 115 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 68 रन (33 गेंद) और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 62 रनों का योगदान दिया, जिससे भारत ने यह लक्ष्य मात्र 41.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। अब 6 फरवरी को होने वाले फाइनल मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

admin 









