शैलेष अग्रवाल और अजय देवांगन छत्तीसगढ़ चेंबर के मंत्री मनोनीत

शैलेष अग्रवाल और अजय देवांगन छत्तीसगढ़ चेंबर के मंत्री मनोनीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने चेंबर के कार्य में सहयोग करने एवं गतिशील बनाने के लिये चेंबर में पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए शैलेष अग्रवाल (रसोई पात्र भंडार, रायपुर) एवं अजय देवांगन (अजय मेटल स्टोर्स, रायपुर) को ”मंत्री” पद पर मनोनीत किया है।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने उपरोक्त मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए यह उम्मीद की है कि सभी पदाधिकारी प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग के हित में कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर को एक नयी ऊचांईयों पर लेकर जाएंगे।