रायपुर के बाइक शो रूम में भीषण आगजनी में गाड़ियां जलकर खाक

रायपुर के बाइक शो रूम में भीषण आगजनी में गाड़ियां जलकर खाक

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार देर शाम भनपुरी स्थित हीरो बाइक शो रूम में भीषण आगजनी की घटना सामने आई। हादसे में 30 बाइक जलकर खाक हो गई। आगजनी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची। खमतराई पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटना की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।