CG Breaking : वन विभाग के सचिव को अपशब्द कहना पड़ा महंगा,उप संरक्षक सस्पेंड, आदेश जारी

CG Breaking : वन विभाग के सचिव को अपशब्द कहना पड़ा महंगा,उप संरक्षक सस्पेंड, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव को फोन पर अपशब्द कहने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। वन उप संरक्षक प्रादेशिक मनेन्द्रगढ़ मनीष कश्यप भारतीय वन सेवा 2015 के अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेश अनुसार विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक ने आदेश जारी कर दिया है।