माना कैम्प की बेटी तृति सिंह ने अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते दो पदक, क्षेत्र का नाम किया रोशन

माना कैम्प की बेटी तृति सिंह ने अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते दो पदक, क्षेत्र का नाम किया रोशन

रायपुर। नई दिल्ली स्थित K.D. Jadhav Indoor Stadium, IG Sports Complex में आयोजित 5th India Open International Kickboxing Cup 2026 (दिनांक 04 फरवरी से 08 फरवरी 2026) में माना कैम्प निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी *तृति सिंह* ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीतकर अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में तृति सिंह ने Weight Category -28 KG (Younger Cadets, 9 वर्ष) में भाग लेते हुए Creative Form Hard Style (CFHS) इवेंट में स्वर्ण पदक तथा Point Fight इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

उनकी इस शानदार सफलता पर क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों एवं परिजनों में खुशी की लहर है। सभी ने तृति सिंह को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।