प्रयास करते रहना ही जीवन का मुख्य उद्देश्य हो : सत्यनारायण शर्मा
अग्रसेन कॉलेज में छात्रों की मेहनत और प्रतिभा को किया गया पुरस्कृत
रायपुर। वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण का छात्र जीवन में बहुतवाही महत्व होता है साल भर छात्र अपनी अपनी शिक्षा के साथ ऐसी अन्य गतिविधियों में भी पारंगत होते है जिससे उनका भविष्य निर्माण के रस्ते तय होते है पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव उमंग 2026 का आज पुरस्कार वितरण समारोह रखा गया।

हर साल की तरह इस साल भी वार्षिक उत्सव में 7 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेल, आनंदमेला, पेरेंट टीचर मीटिंग,ब्राइड एंड ग्रूम प्रतियोगिता, मेहंदी, हेयर आर्ट,मेकअप और आखिरी दिन डांस ,सोंग्स थीम डांस और डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन किया गया। हर दिन महाविद्यालय के छात्रों ने सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया आज सभी कार्यक्रमों के प्रथम द्वितीय प्राप्त विजेता छात्रों को पुरस्कार दिया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा रहे। उन्होंने छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल दिए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान तो छात्रों को कही से भी प्राप्त हो सकता है, लेकिन जब तक छात्रों में सीखने और ज्ञान अर्जित करने की रुचि नहीं होगी, तब तक छात्र जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल नहीं हो सकता। साथ ही महाविद्यालय की गतिविधियों की सराहना की। महाविद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियों से छात्रों का मनोबल तो बढ़ता है और साथ ही उन्हें हर बार कुछ नया और ज्यादा उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है।

महाविद्यालय के निर्देशक डॉ. व्ही के अग्रवाल ने कहा कि संकल्प साधना समर्पण,ये तीन चरण आपको जीवन में सफलता दिलाती है,साल भर के मेहनत का फल आज छात्रों को पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।
महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमित अग्रवाल ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सीखते रहना ही जीवन का उद्देश्य है मनुष्य को सीखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए।
अग्रवाल समाज के वरिष्ठ अजय अग्रवाल ने कहा कि छात्र जीवन बार बार प्रयास और सीखते रहने के बीच ही गुजरती है बार बार प्रयास करने से छात्र जीवन और निखर जाता है।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ यूलेंद्र राजपूत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शोभा अग्रवाल, प्रो रिदवाना हसन और समाजकार्य विभाग के विभागाध्यक्ष रफीक खान रहे,कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग के प्रो अभिनव अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में सभी विभाग के विभागाध्यक्ष और प्राध्यापकगण शामिल रहे।

छात्राओं ने मारी बाजी
इस बार वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने छात्रों को बराबर की टक्कर दी और ज्यादा से ज्यादा मेडल और पुरस्कार अपने नाम किया। हर गतिविधियों में छात्राओं का बोलबाला रहा साथ ही थीम डांस जैसे अनोखी प्रस्तुति को भी सराहा।

admin 









