प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम की 131वीं कड़ी को पूरे छत्तीसगढ़ ने सुना

प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम की 131वीं कड़ी को पूरे छत्तीसगढ़ ने सुना

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक प्रसारण 'मन की बात' कार्यक्रम की 131वीं कड़ी रविवार को पूरे छत्तीसगढ़ में सुनी गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 131वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कैबिनेट मंत्री द्वय श्यामबिहारी जायसवाल व राजेश अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, छत्तीसगढ़ स्टेट वेबरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला सहित जनप्रतिनिधिगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने राजधानी रायपुर स्थित एमएमआई नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रधानमंत्री मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम का श्रवण किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश मंत्री अमित साहू, विधायक सुनील सोनी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदकुमार साहू, रायपुर भाजपा प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, ललित जयसिंघानी सहित पदाधिकारीगण, डॉक्टरगण एवं मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर, अटल नगर शासकीय निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आगंतुकों के साथ श्रवण किया।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान स्थित जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम के 131वें संस्करण का श्रावण किया। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।