माफ करना मां... लिखकर कोमल ने लगा ली फांसी, गर्लफ्रेंड को बताया धोखेबाज

माफ करना मां... लिखकर कोमल ने लगा ली फांसी, गर्लफ्रेंड को बताया धोखेबाज
रायपुर। राजधानी में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कोमल वर्मा (25) के रूप में हुई है, जो भाठागांव में अपने परिवार के साथ रहता था। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की रात युवक के पिता और छोटा भाई घर की छत पर सो रहे थे, जबकि उसकी मां एक शादी समारोह में गई हुई थी। इसी दौरान युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि वह पिछले 5 वर्षों से देवकी साहू नाम की युवती के साथ रिश्ते में था, लेकिन वह उसके पीछे अन्य लड़कों से भी बातचीत करती थी। युवक के अनुसार, कई बार पकड़ने पर युवती बहाने बनाकर उसे मना लेती थी। उसने यह भी लिखा कि उसने उसे सुधारने का मौका दिया, लेकिन जब कोई बदलाव नहीं हुआ तो उसने यह कदम उठाने का फैसला किया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।