चांदी भंडार का रायपुर में आगमन : दो सिग्नेचर स्टोर्स के साथ छत्तीसगढ़ में रखा कदम
रायपुर। साल 2013 में स्थापित 'चांदी भंडार' अब एक अग्रणी सिल्वर ज्वेलरी ब्रांड बन चुका है, जिसकी पूर्वी भारत में 30 से अधिक ब्रांचेज हैं। 5 करोड़ से अधिक ग्राहकों के प्यार और भरोसे के साथ इस ब्रांड की यात्रा शुद्धता, बेमिसाल कारीगरी और आधुनिक डिज़ाइन्स के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

निरंतर होते विकास और समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध रायपुर शहर, इस ब्रांड के विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। रायपुर में आगमन के साथ ही, चांदी भंडार, शहर का पहला व्यापक सिल्वर डेस्टिनेशन बनकर अपनी लेगसी को नए ग्राहकों तक पहुंचाएगा। ज्वेलरी से लेकर डिनरवेयर, पूजा के बर्तन और गिफ्टिंग के ढेरों विकल्पों तक, यह ब्रांड एक ही छत के नीचे खरीदारी का एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।

रायपुर में अपनी शुरुआत करते हुए, चांदी भंडार ने दो नए स्टोर्स खोले हैं, जिनमें से एक वीआईपी रोड, सैफ्रन कॉरपोरेट, मेक इन इंडिया चौक के पास, तेलीबांधा में है, और दूसरा पंडरी, प्लॉट नंबर 10/2 और 10/3, मेन रोड, जीवन बीमा मार्ग पर स्थित है।
एक अनूठा और शानदार अनुभव
स्टोर के इंटीरियर को बेहद बारीकी से डिजाइन किया गया है, जिसमें एक भव्य लोटस मोटिफ (कमल की आकृति) वाला कैश काउंटर आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यहां ग्राहक खरीदारी से पहले सामन को ठीक तरह से देख परख सकेंगे।
हर किसी के लिए है कुछ खास
लॉन्च के अवसर पर, रायपुर स्टोर्स में स्टर्लिंग सिल्वर ज्वेलरी का शानदार कलेक्शन पेश किया गया है:
महिलाओं के लिए : 92.5% शुद्ध हॉलमार्क वाली चांदी में जिरकॉन-स्टडेड, ऑक्सीडाइज्ड डिजाइन और 18K गोल्ड-प्लेटेड ज्वेलरी (हार, चूड़ियां, झुमके, अंगूठियां और पायल)।
पुरुषों के लिए (अमोघ कलेक्शन) : बेहद आकर्षक और बारीक कारीगरी वाला ब्रेसलेट, अंगूठियां, कफ़लिंक और चेन।
बच्चों के लिए : आकर्षक और प्रीमियम सिल्वर डिजाइन।
लाइफस्टाइल और गिफ्टिंग: चांदी की नक्काशी वाले पर्स, घड़ियाँ, फोन एक्सेसरीज, वाइन ग्लास, टी-सेट और लकड़ी के चांदी-वर्क वाले ट्रे।
ख़ास लांच ऑफर
इस मौके पर चांदी भंडार 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मेकिंग चार्जेस पर फ्लैट 50% की छूट दे रहा है।
ये कहना है मैनेजिंग डायरेक्टर लिप्सा हंस का
चांदी भंडार की फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर लिप्सा हंस का कहना है कि "ओडिशा के बाहर इस ब्रांड का विस्तार करने के लिए यह पहला कदम है। रायपुर में इस ब्रांड को लाना मात्र एक उपलब्धि न होकर हमारे लिए भावनात्मक क्षण भी है। हमें उम्मीद है कि ओडिशा की तरह ही रायपुर से भी हमें अटूट विश्वास के साथ ढेर सारा प्यार मिलेगा।"
जानी-मानी सिल्वर ज्वेलरी चेन्स
चांदी भंडार पूर्वी भारत की जानी-मानी सिल्वर ज्वेलरी चेन्स में शामिल है। ओडिशा के सभी प्रमुख शहरों में इसके 31 स्टोर्स हैं और ओडिशा के बाहर भी इसका विस्तार हो रहा है।
ग्राहकों के प्रति हमारी कमिटमेंट : लाइफटाइम फ्री क्लीनिंग, बेस्ट एक्सचेंज पॉलिसी, हॉलमार्क और जांचे-परखे प्रोडक्ट्स के साथ कस्टमाइज्ड चांदी के प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत रेंज। खरीदने से पहले परखने की हमारी पॉलिसी (ट्राय बिफोर यू बाय) से हम यह सुनिश्चित करते हैं की आपको आपके पैसों की पूरी वैल्यू मिले।

admin 





