व्यापारियों का बढ़ता रुझान, युवा कैट बिजनेस मीट में रिकॉर्ड उपस्थिति
रायपुर। युवा CAIT द्वारा 12 अप्रैल 2026 को होटल किंग्सवे में एक भव्य एवं प्रभावशाली बिजनेस मीट का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक प्रमुख व्यापारी, उद्यमी एवं विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायी शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के बीच नेटवर्किंग को बढ़ावा देना, नए व्यापारिक अवसरों की खोज करना तथा आपसी सहयोग को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए और व्यवसाय के विस्तार तथा नवाचार पर सार्थक चर्चा की। AU बैंक द्वारा उपस्थित व्यापारियों को बिजनेस बैंकिंग, वर्किंग कैपिटल एवं वित्तीय सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिससे व्यापारियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर अनिल कुमार पाण्डेय, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं रीजनल हेड (छत्तीसगढ़ - सेंट्रल इंडिया) ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापार की प्रगति के लिए मजबूत नेटवर्किंग और सही वित्तीय सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन व्यापारियों को एक ऐसा मंच प्रदान करते हैं, जहां वे नए संपर्क स्थापित करने के साथ-साथ अपने व्यवसाय के लिए प्रभावी समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं।

युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष कान्ति पटेल एवं प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह ने कहा कि युवा CAIT लगातार व्यापारियों को एकजुट कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। ऐसे बिजनेस मीट आपसी तालमेल और विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ नए व्यापारिक अवसर भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जो युवा CAIT के बढ़ते प्रभाव और एकजुटता को दर्शाती है। उपस्थित व्यापारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे व्यापारिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सफल आयोजनों के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मिटिंग में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य:
अवनीत सिंह, कांति पटेल, रतन सिंह, विजय पटेल, विक्रांत राठौड़, विशाल वरल्यानी, राकेश गुप्ता, मनीष सोनी, अनिरब चटर्जी, खोखन कुंडू, रोनक पटेल, प्रकाश कोसरकर, अमित गुप्ता, रोहित पटेल, भावेश ठाकर, मितेश पटेल, विक्रम शर्मा, शैलेंद्र शुक्ला, हर्ष वडालिया, सुशील लालवानी, गौतम झा, रमेश पटेल, धीरज पटेल, निपेश प्रजापति, ज्योति प्रजापति, हिमांशु वर्मा, भास्कर साहू, तरनजीत सिंह, वैभव साहू, सोपन अग्रवाल, अजय प्राथ्यानी, प्रकाश जोशी, हर्षवर्धन गुप्ता, प्रकाश माखीजा, प्रिंस जैन, त्रिलोचन साहू, घनश्याम सिन्हा, मुकेश मोटवानी, नरेश माखीजा, यश पटेल, गिरीश पटेल, सर्वेश दौलतानी, अमित प्रजापति, सुशील साव, अंशुल ठाकुर, मानव गुप्ता, दिलीप तिवारी, प्रियंका बिसेन, रणजीत बिसेन, कमल पटेल, शिवम पटेल, दीक्षा कुदेसिया, चिराग मारू, प्रशांत सिंह, लवेश छाबड़ा, सुनील डेविड, अमन गोयल, ज्योति प्रजापति, उत्सव सिंह, ऋषि बर्नवाल, राज खेलवानी, संतनु रॉय, अनुराजन आदि।
रतनदीप सिंह
प्रदेश महामंत्री, युवा कैट
मो. 9109201000

admin 





