अक्षय तृतीया 2026 पर छत्तीसगढ़ में व्यापार को मिलेगा नया उछाल, बाजार में दिखेगा उत्साह: कैट
रायपुर। Confederation of All India Traders (कैट) छत्तीसगढ़ चैप्टर ने कहा है कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों में इस वर्ष उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि व्यापार और उद्योग के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत भी देता है।
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य Amar Parwani सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया पर सराफा, रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल समेत विभिन्न उपभोक्ता क्षेत्रों में अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि बदलते समय के साथ उपभोक्ताओं का रुझान पारंपरिक खरीदारी के साथ-साथ स्मार्ट और वैल्यू-आधारित निवेश की ओर भी बढ़ा है, जिससे बाजार में संतुलित और स्थायी विकास का माहौल बन रहा है।
अमर पारवानी ने कहा कि अक्षय तृतीया समृद्धि और शुभारंभ का प्रतीक है और इस वर्ष यह पर्व छत्तीसगढ़ के व्यापार जगत के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। प्रदेश के व्यापारी भी आधुनिक सोच के साथ ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप खुद को ढाल रहे हैं, जिससे व्यापार में निरंतर वृद्धि की संभावना मजबूत हुई है।
कैट छत्तीसगढ़ ने सभी व्यापारियों और उपभोक्ताओं को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह पर्व प्रदेश में आर्थिक समृद्धि, विश्वास और विकास को नई दिशा देगा।

admin 





