सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड, बलरामपुर में ओस जमकर बर्फ बनी
तीन दिनों में तापमान में बढऩे की संभावना
रायपुर (चैनल इंडिया)। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। बलरामपुर जिले में ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील होती नजर आ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है। यह बदलाव मौसमीय सिस्टम में परिवर्तन का कारण बताया जा रहा है।
राजधानी में सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में यात्रा के दौरान वाहनों की गति धीमी रखने और हेडलाइट अथवा हैजर्ड लाइट के उपयोग की सलाह दी गई है। साथ ही सुबह के समय बुजुर्गों और बच्चों को गर्म कपड़े पहनने की हिदायत दी गई है, क्योंकि न्यूनतम तापमान औसतन 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

admin 









