सेट कर लीजिए अलार्म : वित्त मंत्री ओपी चौधरी 12:30 बजे पेश करेंगे बजट,एक दिन पहले मौसम भी हुआ खुशनुमा

सेट कर लीजिए अलार्म : वित्त मंत्री ओपी चौधरी 12:30 बजे पेश करेंगे बजट,एक दिन पहले मौसम भी हुआ खुशनुमा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा में पहली बार आज बजट पेश होने जा रहा है। बजट के पूर्व मौसम भी खुशनुमा हो गया। बादल भी छाए रहे और बारिश भी हुई। अब बजट की सौगातों की झड़ी और प्रतिक्रियाओं की गरज का सभी को इंतजार है।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज विष्णुदेव साय सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे। बजट से पहले वित्त मंत्री चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश की। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सदन में बजट पेश करने के पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी मंदिर जाएंगे। भगवान के दर्शन करने के बाद वह सीधे विधानसभा पहुंचेंगे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे। यह साय सरकार के कार्यकाल का तीसरा और नई व‍िधानसभा का पहला बजट है। बजट को लेकर किसानों, युवा, महिलाओं सहित सभी वर्गों को ढेरों उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री चौधरी के मुताबिक हर बार की तरह इस बार का बजट बेहद आकर्षक और नई थीम पर आधारित होगा।

20 मार्च तक चलने वाले विधानसभा के बजट सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। इस दौरान विधायकों ने कुल 2813 प्रश्न लगाए हैं। इनमें ध्यानाकर्षण की 61 सूचनाएं, नियम 139 के तहत एक की सूचना लगी है। 13 अशासकीय संकल्प के अलावा शून्यकाल की 9 और 112 याचिकाएं लगी हैं। 25 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। 17 मार्च को विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी।