CG Breaking : पूर्व मुख्य सचिव आईएएस अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त,राज्य सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति, अधिसूचना जारी

CG Breaking : पूर्व मुख्य सचिव आईएएस अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त,राज्य सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति, अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने रामेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति की है। सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमिताभ जैन को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह राज्य सूचना आयुक्त के पद पर भी नियुक्तियां की गई है। सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उमेश कुमार अग्रवाल और डॉक्टर सुरेश चंद्र मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।