निकेश बरड़िया ने लोकेश चंद्रकांत जैन के सुझावों को सराहा

निकेश बरड़िया ने लोकेश चंद्रकांत जैन के सुझावों को सराहा

छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

रायपुर। केंद्रीय बजट 2025–26 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन देने की घोषणाओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश में पर्यटन विकास को गति देने हेतु सक्रिय है। इसी क्रम में चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं *DRUCC सदस्य लोकेश चंद्रकांत जैन* ने *IRCTC* के क्षेत्रीय अधिकारी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
इस पहल पर चेंबर के कोषाध्यक्ष *निकेश बरड़िया* ने जैन के व्यावहारिक एवं दूरदर्शी सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि इनके माध्यम से छत्तीसगढ़ के *धार्मिक, आध्यात्मिक, प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों* को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों को *IRCTC* सहित अन्य *राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स* से जोड़कर व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।