बलरामपुर के समीप भीषण सड़क हादसा,बस पलटने से 5 की मौत,87 यात्री घायल,सीएम साय ने किया दुख व्यक्त
रायपुर। छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा पर बलरामपुर के समीप भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। बस पलटने से 5 लोगों की मौत और 87 यात्रियों के घायल होने की खबर है। हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त किया है।
सीएम साय ने कहा है कि यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। शोक की इस कठिन घड़ी में मैं दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत कार्य प्रारंभ किया गया है। मौके पर प्रशासन की टीम उपस्थित है तथा समन्वय के साथ राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं। दुर्घटना में कुल 87 लोग घायल होने की सूचना है, जिनमें 27 घायलों का उपचार कार्मेल अस्पताल में तथा 60 घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल यात्रियों के आवश्यक उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
ईश्वर से दिवंगतों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

admin 









