अब विकास के लिए पहचाना जा रहा है छत्तीसगढ़: सीएम

अब विकास के लिए पहचाना जा रहा है छत्तीसगढ़: सीएम
रायपुर (चैनल इंडिया)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान लंबे समय तक नक्सल प्रभावित राज्य के रूप में रही है लेकिन अब प्रदेश निर्णायक रूप से विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ चुका है। 
उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को प्रदेश में भाजपा सरकार के सफलतम दो वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस अवधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अंतर्गत अधिकांश वादों को धरातल पर उतारा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय देश का भाजपा सरकार के गठन के बाद नक्सलवाद के खिलाफ  ठोस और निर्णायक कार्रवाई की गई है। आज नक्सलवाद अपने अंतिम चरण की ओर है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे की समय सीमा तय की है, जिसे हासिल करने में छत्तीसगढ़ अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की 15 वर्षों की पूर्ववर्ती सरकार ने प्रदेश में विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी थी जबकि कांग्रेस सरकार के पांच वर्ष भ्रष्टाचार और घोटालों में बीते। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब, किसान, महिलाएं, युवा और जनजातीय समाज सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बीते दो समाज सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बीते दो वर्षों में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। 
बस्तर में पर्यटन को मिला रहा बढ़ावा
उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करते हुए बड़े नक्सली नेताओं का न्यूट्रलाइजेशन किया गया है और आत्मसमर्पण को प्रोत्साहन मिला है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास के तहत दस हजार रुपए मासिक सहायता दी जा रही है। पूर्व नक्सल प्रभावित इलाकों में सडक़, बिजली, पानी और स्कूलों का तेजी से विस्तार हुआ है। बस्तर का विकास मिशन मोड में किया जा रहा है और नियद नेल्ला नार योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा मिला है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी है। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों से स्थानीय जनभागीदारी बढ़ी है।