“महिला सम्मान समारोह” आयोजित, 101 महिलाओं को किया गया सम्मान
रायपुर। सक्षम महिला आयाम द्वारा 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को रायपुर के ग्राम सेमरिया स्थित कोपलवाणी मुखबधिर दिव्यांग संस्थान में वार्षिक “महिला सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संतोष अग्रवाल ग्रोथ अकैडमी परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विशिष्ट अतिथियों में शताब्दी पांडेय, संगठन मंत्री रामजी राजवाड़े, प्रांताध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शुक्ला, आनंद सिंघानिया, कोषाध्यक्ष जैनेन्द्र जैन, सचिव अनूप पांडे, सहसचिव अंजली चावड़ा, प्रचार-प्रसार प्रमुख इंदिरा जैन, महिला आयाम प्रमुख पदमा शर्मा, युवा आयाम प्रमुख शरद चन्द्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रायपुर से जिलाध्यक्ष डॉ. नम्रता सिरमौर के साथ सतीश राजवाड़े, डॉ. विनय टंडन, संगीता कश्यप, सुभाष जंघेल, बोधिसत्व धुरंधर, विवेक साहू, डॉ. नूतन साहू भी मौजूद रहे।
अन्य जिलों से राजेश नायक, उर्वशी साहू, सरिता सिदार, ललिता पटेल, ज्योति सराफ, निर्मला शर्मा, मोहनी पटनायक, अर्चना बघेल, डॉ. वर्षा मिश्रा, सती वर्मा, विद्या साहू और शेफाली घोष सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधि शामिल हुए।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कोपलवाणी संस्थान के दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई बस्तर शैली की चित्रकला के माध्यम से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में संगठन मंत्री रामजी राजवाड़े ने “पंच परिवर्तन” विषय पर उद्बोधन दिया, वहीं डॉ. नम्रता सिरमौर ने “जागरूक परिवार, स्वस्थ शिशु” विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि कौशल्या साय ने सक्षम संगठन के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए दिव्यांगजनों के प्रति समाज की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को दिव्यांगों के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के अंत में सक्षम परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और “सक्षम भारत, समर्थ भारत” के संदेश के साथ रक्तदान, नेत्रदान और देहदान जैसे सामाजिक कार्यों के प्रति लोगों को प्रेरित किया।

admin 





