Raipur Crime : टी-20 वर्ल्ड कप मैच में खेला रहा था ऑनलाइन सट्टा,पुलिस ने दबोचा
तिल्दा-नेवरा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चल रहा था खेल, 2.55 लाख का सामान जब्त
रायपुर (ग्रामीण)। टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे एक आरोपी को तिल्दा-नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.80 लाख रुपए नकद सहित कुल 2.55 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, 14 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका स्थित एक मकान में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण) ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेंद्र चतुर्वेदी और थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
मोबाइल से खुला राज
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस ने बताए गए मकान पर दबिश दी।
मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला (43) निवासी रोहतक, हरियाणा बताया। वह वर्तमान में कोहका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।
जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन में 777 ग्रैंड एक्सचेंज और JMD बेट आईडी के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलना और खिलाना पाया गया। मौके से 1.80 लाख रुपए नकद बरामद किए गए।
ये सामान हुआ जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से
1,80,000 रुपए नगद
3 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 75,000 रुपए)
20 बैंक पासबुक
10 चेकबुक
14 एटीएम कार्ड
2 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस
सट्टे का हिसाब-किताब की 6 कॉपियां
1 डॉट पेन व 1 कैलकुलेटर
कुल मिलाकर लगभग 2,55,000 रुपए का मशरूका जब्त किया गया।
इन धाराओं में केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध क्रमांक 65/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस बैंक खातों की जांच कर रही है। साथ ही प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और पूछताछ जारी है।

admin 









