एबीसी पब्लिक स्कूल सारागांव : स्कूल परीक्षा परिणाम देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे

एबीसी पब्लिक स्कूल सारागांव : स्कूल परीक्षा परिणाम देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे

रायपुर। एबीसी पब्लिक स्कूल सारागांव में दिनांक 01/04/2026 को वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।  स्कूल के डायरेक्टर ,सीईओ एवं प्राचार्य ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर परीक्षा परिणाम जारी किया गया। कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर सम्मानित किया।

परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी। हर कोई अपना रिपोर्ट कार्ड  अभिभावकों को दिखाकर खुश होता नजर आया। बच्चो के अभिभावकों  को बच्चे का रिपोर्ट कार्ड सौंपा गया। और पूरे वर्ष के दौरान बच्चो द्वारा की गई गतिविधियों के बारे मे जानकारी दी गई। साथ ही नई कक्षा के सिलेबस व अन्य जानकारी दी गई। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा,संस्कार और अनुशासन का पालन करते हुए ज्यादातर कक्षाओं में बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी ।जिसमें कक्षा नर्सरी (अ) में प्रथम स्थान तेजस्वी  वर्मा 99.5%, नर्सरी( ब )में आरुष यादव 99%, पी पी 1(अ )में  भाव्या वर्मा 99%, पी पी 1( ब )से कु चेतना  निषाद 100%, पी पी 2 (अ)से कु . अवनी वर्मा 99.88%, पी पी 2 ब से रुद्र प्रकाश पंडित 99.88%,कक्षा 1 से कु. हर्षिता चंद्रा 98.49%,कक्षा 2 से कु.लक्षिका साहू 99.84%, कक्षा 3 से  कु. नमामी सिंग 98.17% ,कक्षा 4 से कु. मिशिका साहू 96.17%, कक्षा 6वी से   आशानी ओग्रे ने 94%,कक्षा 7 वीं से आदित्य वर्मा ने 98.46%, और कक्षा 9 वीं से कु . लावण्या वर्मा ने 90.5% अंक अर्जित करते हुए ,अपने माता पिता का और अपने स्कूल का गौरव बढ़ाया।  विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए सेल्फी जोन  आकर्षक  था ।इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर,सीईओ  और प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी ।स्कूल के  सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत  रहा। जिसके लिए सभी शिक्षकों को बधाई प्रेषित किए।