स्वर्णभूमि में उमड़ा श्रद्धा और शुभकामनाओं का सैलाब : स्वामी कैलाशानंद का जन्मदिवस और अग्रवाल दम्पति की वैवाहिक वर्षगांठ बनी यादगार

स्वर्णभूमि में उमड़ा श्रद्धा और शुभकामनाओं का सैलाब : स्वामी कैलाशानंद का जन्मदिवस और अग्रवाल दम्पति की वैवाहिक वर्षगांठ बनी यादगार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्री, सांसद,विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित छत्तीसगढ़ के मंत्रियों विधायकों और सांसदों ने स्वर्ण भूमि स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पर पधारे महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी स्वामी जी के सनिध्य में घण्टों रहे इस दौरान आध्यात्मिक चर्चा और मार्गदर्शन का क्रम देर रात तक चलता रहा। विदित हो कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के निवास में स्वामी जी का मंगल आगमन हुआ था।

संयोगवश, महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी का 50वां जन्मदिवस भी इसी दिन था। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं अंगूरी देवी अग्रवाल की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ भी उसी अवसर पर रही। मुख्यमंत्री सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वामी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा अग्रवाल दंपत्ति को स्वर्णिम वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी।

भक्ति रस में डूबी स्वर्ण भूमि में अपने अमृतमय वचनों में स्वामी जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों का यह परम सौभाग्य है कि उनका जन्म मर्यादा पुरुषोत्तम राम के ननिहाल, माता कौशल्या की पावन धरा पर हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उनका भी सौभाग्य है कि उन्हें इस पुण्यभूमि पर आने और प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम आध्यात्मिक वातावरण और श्रद्धा-भक्ति के भाव से ओतप्रोत रहा, जहां देर रात तक आध्यात्मिक चर्चा और सत्संग का क्रम चलता रहा।

इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति रही। दूधाधारी मठ एवं शिवरीनारायण मठ के पीठाधीश्वर, महंत डॉ. रामसुन्दर दास महाराज ,पूर्व राज्यपाल रमेश बैस,केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब,  लक्ष्मी राजवाड़े , क्षेत्रीय संघ चालक डॉ.पूर्णेन्दु सक्सेना, प्रांत संचालक टोपराम वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, विधायकगण मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, रायपुर पुरंदर मिश्रा,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, जगदलपुर पूर्व विधायक संतोष बाफना, छत्तीसगढ़ राज्य भवन संनिर्माण एवं कर्मकार मंडल अध्यक्ष डॉक्टर रामप्रताप सिंह जी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मददी, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन अध्यक्ष दीपक महस्की, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम लिमिटेड अध्यक्ष  चंद्रहास चंद्राकर, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य फिल्म विकास निगम अध्यक्ष मोनासेन, जांजगीर चांपा पूर्व सांसद गुहाराम अजगले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जीसीएसआईडीसी पूर्व अध्यक्ष  छगन मुंदड़ा,धमतरी महापौर रामू रोहरा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सदस्यगण  लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक बलोदाबाजार प्रमोद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नलिनेश ठोकने, अमित चिमनानी, भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ में संयोजक  सुभाष अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी प्रीतेश गांधी एवं परिवार जन सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस पावन क्षण को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बना दिया। परम् पूज्य गुरु देव की कृपा आप सभी पर बनी रहें।