बचेली में मजदूर दिवस पर निकाली रैली ..

बचेली में मजदूर दिवस पर निकाली रैली ..

बचेली / अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा बचेली नगर में श्रमिकों के लिए विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा शाम को बचेली नगर ने ’मज़दूर अधिकार रैली’ का आयोजन किया गया। रैली में एनएमडीसी लिमिटेड की बचेली लौह अयस्क खदानों में कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों सहित बड़ी संख्या में महिला श्रमिकों ने भाग लिया।

 इंटक सदन से प्रारंभ होकर जोरदार नारेबाजी व क्रांतिकारी गीतों के साथ मजदूरों का जुलूस पैदल बचेली के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी और अंत में हॉकी ग्राउंड पहुँची जहां यूनियन के महामंत्री आशीष यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे संघर्ष के बाद श्रमिकों को मिले अधिकारों को छीनने का षड्यंत्र किया जा रहा है।  

इस मौके पर उन्होंने इंटक द्वारा नियमित श्रेणी के कार्यों में संलग्न ठेका श्रमिकों के नियमितीकरण के लिए शुरू की गई लड़ाई पर प्रकाश डालते हुए मजदूरों से आव्हान किया की इंटक के झंडे तले संगठित रहकर पूरी मजबूती के साथ मजदूर हित मे लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें। उन्होंने उपस्थित मज़दूरों को आश्वश्त किया कि मज़दूरों के हितों के लिए किसी भी तरह के संघर्ष के लिए इंटक सदैव तत्पर रहेगी। अंत मे यूनियन के अध्यक्ष देबाशीष पॉल के संबोधन दिया।

इसके बाद मज़दूरों के लिए आयोजित सामूहिक भोज के साथ रैली का समापन हुआ। रैली में बचेली नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साव, उपाध्यक्ष उस्मान खान,पार्षद मनोज साहा, बीना साहू, किरण जायसवाल, दमयंती साहू, फ़िरोज़ नवाब,एल्डरमेन सुशीला नियाल,  यूनियन की किरंदुल शाखा के सचिव ए.के.सिंह, बी.एल.तारम, अरविंद गुप्ता, ओम साहू, यूनियन के बचेली शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत परीक्षा, संगठन सचिव एल.रमेश, जोबी चेरियन, चंद्र कुमार मंडावी, सत्यनारायण त्याडी,नियाज़ हुसैन, एल.शेषनाथ, कृष्णा शर्मा, शैलेन्द्र सिन्हा, प्रदीप गोलदार, चिंता श्रीधर,नौशाद कुरैशी, बपन बोस, गोपीनाथ, निर्भय सेन सहित बड़ी संख्या में यूनियन के सदस्य व युवा इंटक के साथी उपस्थित थे।