सुकमा में हुई मुठभेड़,सभी जवान सुरक्षित

सुकमा में हुई मुठभेड़,सभी जवान सुरक्षित

सुकमा। बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल के जवानों का अभियान लगातार जारी है। आज सुबह सुकमा के रायगुड़म इलाके में नक्सलियों के बटालियन के कोर इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। 
 जानकारी के अनुसार डीआरजी और कोबरा के जवान रायगुड़म इलाके में आपरेशन पर निकले थे। सुबह से दो से तीन बार जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है। मुठभेड़ के बाद सभी जवान सुरक्षित हैं। हालांकि इलाके में जवानों की सर्चिंग जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।