नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने सीएम साय ने झारसुगुड़ा में किया रोड शो

नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने सीएम  साय ने झारसुगुड़ा में किया रोड शो

रायपुर/झारसुगुड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को ओडिसा के बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के झारसुगुड़ा में रोड शो किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित और झारसुगुड़ा विधानसभा के प्रत्याशी टंकाधर त्रिपाठी भी उनके साथ थे। पूरे उत्साह के साथ यहां लोगों ने विष्णुदेव साय का स्वागत किया। सड़क पर दोनों ओर हजारों लोग फूल बरसाते रहे। रोड में में महिलाओं की मौजूदगी भी अभूतपूर्व रही। लगभग ढाई घंटे चले चले रोड शो के बाद यहां विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यहां उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण दे रहा है कि ओडिसा की जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से सत्ता सौंपने वाली है। यहीं नहीं ओडिसा के विधानसभा चुनाव में भी कमल खिलने वाला है।