छत्तीसगढ़ में भाजपा से अधिक सीटें जीतेगी कांग्रेस : सचिन

छत्तीसगढ़ में भाजपा से अधिक  सीटें जीतेगी कांग्रेस : सचिन

बिलासपुर (चैनल इंडिया)। बिलासपुर लोकसभा सीट के बेलतरा विधानसभा स्थित सेमरताल में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने आम सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया। सचिन पायलट ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट भाजपा से ज्यादा रहेगी।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने सवाल किया कि कांग्रेस पर आरोप है कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। जबकि कांग्रेस की तरफ बयान आ रहा है कि भाजपा संविधान फाडऩे की तैयारी कर रही हैं। आखिर इन  आरोपों में सच्चाई क्या है।
सचिन पायलट ने बताया कि हमने कभी भी आरोप नहीं लगाया,लेकिन उनके आरोपों का जवाब मजबूती के साथ दिया जाना जरूरी है। उनके आरोपों का जवाब दिया जा रहा है। 
 लोकसभा चुनाव भ्रमण के दौरान मंगलसूत्र का कितना असर दिखाई दे रहा है।

सचिन पायलट ने बताया कि इस प्रकार के बयानों से बचना चाहिए,लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पास बोलने को कुछ नही है। उन्हें किसानों, युवाओं, बेरोजगारों के हितों को लेकर बोलना चाहिये। महंगाई पर चुप है। विकास यदि किया है तो उन्हें विकास की जानकारी देनी चाहिए। लेकिन उनके पास बोलने को कुछ नही है। इसलिए मंगलसूत्र, तुष्टिकरण की बातें करते हैं । जब उन्होंने विकास किया ही नहीं तो मंगलसूत्र की बात करेंगे ही। जनता इसका कोई असर नही हैं। लोकसभा चुनाव में कुल कितने सीट कांग्रेस को मिल रही है। सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस की सीट संख्या भारतीय जनता पार्टी से अधिक होगी।