महादेव सट्टा केस में मुंबई पुलिस ने जगदलपुर से एक्टर साहिल खान को किया गिरफ्तार

महादेव सट्टा केस में मुंबई पुलिस ने जगदलपुर से एक्टर साहिल खान को किया गिरफ्तार

रायपुर/जगदलपुर। महादेव सट्टा केस में  मुंबई पुलिस ने जगदलपुर से एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया है। साहिल को मुंबई से ले जाया जा रहा है। साहिल खान द लायन बुक एप नाम के एक सट्टेबाजी एप से जुड़ा था, जो महादेव सट्टेबाजी एप नेटवर्क का हिस्सा है। मामले में मुंबई पुलिस एसआईटी ने साहिल से पूछताछ की थी। एक्टर ने जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

ज्ञात हुआ है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा अपने यहां पंजीबद्ध एक अपराध में फ़िल्म अभिनेता साहिल ख़ान की तलाश की जा रही थी। आरोपी साहिल ख़ान कानूनी कार्रवाई  से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदलते हुए महाराष्ट्र के सीमावर्ती राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया था,जहां उसे मुंबई पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।