भाजपा जिला कार्यालय के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक पुरंदर मिश्रा

भाजपा जिला कार्यालय के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक पुरंदर मिश्रा

स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

रायपुर। भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद थे। विधायक पुरंदर मिश्रा ने उपस्थित भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।


विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  कार्यकर्ताओं की पार्टी है, क्योंकि पार्टी ने कर्मठ कार्यकर्ताओं के मेहनत से शून्य से सरकार बनाने तक सफर तय किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से भाजपा का जन्म हुआ था। आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, प्रवक्ता अमित साहू सहित पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।