उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया बरहापुर और बेरला में आमसभा को संबोधित

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया बरहापुर और बेरला में आमसभा को संबोधित

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को जिताएं, संसद में दमदार से रखेंगे आपकी बात

दुर्ग/बेमेतरा। केंद्र में नरेन्द्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनाएं। राज्य और केंद्र में डबल इंजन की सरकार होगी तो विकास तेजी से होगा। लोकसभा का यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। देश को दिशा और दशा देने वाला है। मोदी जी ने 10 साल के कार्यकाल में गड्डे को पाटने का काम किया। अब आने वाला समय महत्वपूर्ण है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ये बातें शनिवार को दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के बरहापुर (साजा) और बेरला (बेमेतरा) में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कही। आगे साव ने कहा कि मोदी गरीब मां के बेटे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव, गरीब और किसान के हित में काम किए। निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, शौचालय, पीएम आवास दिया और किसानों के खाते में 6 हजार रुपए डालने का काम किया है। मोदी ने देश को आंतरिक और बाह्य रूप से सुरक्षित किया है।

डिप्टी सीएम साव ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने भाजपा के दमदार प्रत्याशी विजय बघेल को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, मोदी देशवासियों के लिए बहुत कुछ किया है और अब चुनाव में आशीर्वाद देने की आप लोगों की बारी है। पिछली बार की तरह इस बार भी कमल पर बटन दबाना है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, संसद में दमदारी से छत्तीसगढ़ की बात रखने वाले लोकप्रिय प्रत्याशी विजय बघेल जी को जिताना है।

साव ने कहा कि, साय सरकार ने मोदी जी की अधिकतर गारंटी पूरी की है। छत्तीसगढ़ में 3100 रुपए में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की गई, जो देश में सबसे ज्यादा है। महिलाओं को उनके खाते में एक हजार रुपए डालने का काम किया। किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया।

वहीं पूर्वर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए साव ने कहा कि, भूपेश सरकार ने किसानों को तरसाकर चार किश्त में पैसा दिया। जबकि चौथे किश्त में कटौती की गई। भूपेश बघेल ने किसानों का पैसा खाया है। उसका नतीजा उन्हें भुगतना पड़ा और भागकर राजनांदगांव जाना पड़ गया। 

सभा में साजा विधायक ईश्वर साहू,बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, नरेंद्र वर्मा, योगेश तिवारी, ओमप्रकाश जोशी, प्रवक्ता नीलू शर्मा, संध्या परघनिया और पार्टी के हजारों देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।